‘पाकिस्तान हार चुका है’, बलूच विद्रोहियों का दावा, कई पाकिस्तानी जवानों को मार गिराने की बात

HIGHLIGHTS
- मुझानी पुलिस स्टेशन से सरकारी हथियार और सैन्य उपकरण जब्त करने का दावा किया गया।
- गुब्द में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमले में सेना का एक वाहन नष्ट होने की बात कही गई।
- संगठन ने विभिन्न घटनाओं में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के जवानों के मारे जाने और घायल होने का दावा किया है।
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर कई हमले करने का दावा किया है। संगठन के मुताबिक, उसके लड़ाकों ने जारी ‘ऑपरेशन अलमास’ के दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस के एक कैप्टन और पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विसेज ग्रुप के कई जवानों को मार गिराया।
संगठन के प्रवक्ता मेजर ग्वहराम बलूच की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि विभिन्न स्थानों पर पाकिस्तानी बलों को भारी जान-माल का नुकसान हुआ। विज्ञप्ति के अनुसार, झड़पों के बाद पाकिस्तानी बलों को पीछे हटना पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, BLF ने कहा कि यह अभियान कई मोर्चों पर पूरी तीव्रता और सफलता के साथ जारी है।
‘पाकिस्तान अब हार चुका है और हमसे नहीं लड़ सकता’- BLF
हिंसा से जुड़ी कुछ वीडियो क्लिप भी सामने आई हैं। इनमें से एक वीडियो में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘पाकिस्तान अब हार चुका है और हमसे नहीं लड़ सकता।’ इस दौरान पृष्ठभूमि में गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं। एक अन्य वीडियो में एक महिला असॉल्ट राइफल जैसी बंदूक चलाती नजर आ रही है।
फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन के मुख्य कैंप पर कब्जे का दावा
BLF ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन के मुख्य कैंप पर कब्जा कर लिया और ग्वादर जीरो प्वॉइंट पर संगठन का झंडा फहराया। संगठन ने इसे ऑपरेशन के दौरान अपनी प्रगति का प्रमाण बताया।
समूह ने मुझानी पुलिस स्टेशन पर कब्जा करने और वहां से सरकारी हथियार व सैन्य उपकरण जब्त करने का भी दावा किया है। संगठन के आरोप के मुताबिक, इस झड़प में एक पुलिस अधिकारी की मौत हुई।
एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए BLF ने बताया कि उसके लड़ाकों ने गुब्द में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया। संगठन के दावे के अनुसार, हमले में सेना का एक वाहन नष्ट हो गया और उसमें सवार कई जवान मारे गए या घायल हुए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.