पाकिस्तान के स्वात में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 9 की मौत; 18 घायल

HIGHLIGHTS
- पुलिसकर्मियों ने गेट पर संदिग्ध हमलावर को रोकने की कोशिश की थी, तभी विस्फोट हुआ।
- धमाके के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
- घायलों को इलाज के लिए सैदु शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के स्वात जिले में एक पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए।
स्वात जिले के पुलिस अधिकारी उमर खान ने 'डॉन न्यूज' को बताया कि पुलिसकर्मियों ने जब स्टेशन के मुख्य गेट पर संदिग्ध हमलावर को रोककर उसकी तलाशी लेने की कोशिश की, तभी उसने अपने साथ मौजूद विस्फोटकों में धमाका कर दिया।
सुरक्षाबलों ने शुरू की जांच
घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। यह विस्फोट उस समय हुआ, जब पुलिस स्टेशन के समीप स्थित काबल चौक पर स्वात घाटी में हाल के दिनों में बढ़ी आतंकवादी गतिविधियों के विरोध में सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे थे।
धमाके के बाद मची अफरातफरी
विस्फोट के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए सैदु शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल भेजा गया। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.