पीसीएस-2024 साक्षात्कार 16 फरवरी से, 33 दिनों में पूरी होगी चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर (PCS) परीक्षा-2024 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम आने के तुरंत बाद इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया है। साक्षात्कार 16 फरवरी से 20 मार्च तक कुल 23 दिनों में आयोजित किए जाएंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 24 श्रेणियों के कुल 947 पद भरे जाने हैं। मुख्य परीक्षा के बाद 2,719 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें से 60 पद ऐसे हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और उनका परिणाम अंतिम सूची के साथ घोषित किया जाएगा। शेष 887 पदों के लिए उम्मीदवारों को साक्षात्कार भी देना होगा।
दो पालियों में होंगे इंटरव्यू
साक्षात्कार हर दिन दो सत्रों में आयोजित किए जाएंगे। पहले सत्र के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे और दूसरे सत्र के उम्मीदवारों को दोपहर 12 बजे आयोग के सरस्वती भवन में पहुंचना होगा। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
6 फरवरी से मिलेंगे इंटरव्यू लेटर
अभ्यर्थी 6 फरवरी से आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ उन्हें आवेदन पत्र, प्रमाणपत्र, विवरण पत्र, अंक तालिका और अधिमान्यता फॉर्म भी प्रिंट कर इंटरव्यू में लाना अनिवार्य होगा।
उम्मीदवारों को केवल उन्हीं पदों की प्राथमिकता ऑनलाइन दिखाई जाएगी, जिनके लिए वे अपनी शैक्षणिक योग्यता और आवेदन के अनुसार पात्र पाए गए हैं।
साक्षात्कार की तिथियां
फरवरी: 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26, 27 और 28
मार्च: 9, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 17, 18, 19 और 20
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.