राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कुछ लोगों को हल्की चोटें

HIGHLIGHTS
- राहुल गांधी सुलतानपुर की एमपी-एमएलए अदालत में पेशी के लिए जा रहे थे।
- दुर्घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 90 के पास हुई।
- हादसे में पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुलतानपुर स्थित एमपी-एमएलए अदालत में पेशी के लिए जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जानकारी के मुताबिक, काफिले में पीछे से टक्कर लगने के बाद कई वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए। हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी अदालत में पेश होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 90 के पास पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि पीछे से अचानक टक्कर लगने के कारण काफिले में शामिल कई वाहन इसकी चपेट में आ गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मचने की जानकारी सामने आई है। यह हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.