धार में कार में आग लगने से 4 युवकों की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

HIGHLIGHTS
- कार सवार युवक सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे।
- हादसा फोरलेन पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लग गई।
- वाहन पुलिया से नीचे गिरा और आग पूरे कार में फैल गई।
भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक दर्दनाक हादसे में चार युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। फोरलेन पर चल रही कार के टायर में आग लगने के बाद वाहन पुलिया से नीचे गिर गया। इसके बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार युवक सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
टायर में आग लगने के बाद पुलिया से नीचे गिरी कार
बताया जा रहा है कि फोरलेन पर चलते समय कार के टायर में आग लग गई। इसके बाद कार पुलिया से नीचे गिर गई और आग पूरे वाहन में फैल गई। कार में सवार चार युवक आग की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
हादसे में मृतकों और घायल युवक की पहचान
इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले चार युवकों की पहचान भीम, चेतन, आदित्य और अभिषेक के रूप में हुई है। वहीं, तुषार मंडलोई नाम का युवक घायल हुआ है। मृतकों और घायल युवक का विवरण इस प्रकार है:
| स्थिति | नाम | पिता का नाम | उम्र | निवासी | थाना | जिला |
|---|---|---|---|---|---|---|
| मृतक | भीम | विक्रम | 24 वर्ष | बड़ी सागौर | सागौर | धार |
| मृतक | चेतन | जीवन | 21 वर्ष | ग्राम सागौर | सागौर | धार |
| मृतक | आदित्य | संतोष तिवारी | 22 वर्ष | ग्राम सागौर | सागौर | धार |
| मृतक | अभिषेक | लक्ष्यमण सोलंकी | 19 वर्ष | ग्राम सोहगापुरा | सागौर | धार |
| घायल | तुषार मंडलोई | मुकेश मण्डलोई | 20 वर्ष | माधवपुरा (सागौर कुटी) | बगदुन | धार |
घायल युवक इंदौर रेफर
हादसे में घायल तुषार मंडलोई को इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि वह 35 से 40 प्रतिशत तक झुलस गया है।
घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इसके बाद कार से चारों मृतकों के शव बाहर निकाले गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टायर में आग लगने के बाद कार पुलिया से नीचे गिरी थी, जिसके बाद आग पूरे वाहन में फैल गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.