शिमला में पिकअप खाई में गिरी, 4 की मौत, 3 घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार को एक भयावह सड़क हादसा हुआ। कोटखाई थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए अधिकांश लोग नेपाल मूल के मजदूर बताए जा रहे हैं। घटना के समय पिकअप वाहन लिंक रोड से गुजर रहा था कि अचानक नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में गिर गया।
घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए। कोटखाई थाना पुलिस को सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँची और घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, चार लोगों की मौत हुई है, जिनमें से दो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया पुलिस द्वारा की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। फिलहाल कोटखाई पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.