अंकित बालियान केस में सियासत तेज, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

HIGHLIGHTS
- अंकित बालियान हत्याकांड पर सियासत तेज हो गई है।
- ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा।
- राजभर ने जातीय राजनीति को लेकर निशाना साधा।
यूपी में अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को लेकर राजनीति की जा रही थी, अब उसके हत्यारे नर्क में पहुंच गए हैं।
ओपी राजभर ने आगे लिखा कि किसी बेटे की लाश पर जाट लिखकर राजनीति करना संवेदना नहीं, बल्कि सौदागरी है। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले को जातीय राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है और यह किसी गोत्र की जागीर नहीं है।
ओपी राजभर ने कहा कि सपा मुखिया को जाट तब याद आया, जब चुनाव नजदीक आ गया है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है, जाति की राजनीति भी और पुलिस के कानून-व्यवस्था के राज को भी।
दरअसल, अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.