पेपर लीक मामले पर पंजाब यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल

HIGHLIGHTS
- चंडीगढ़ में पेपर लीक मामले को लेकर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
- पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और पानी की बौछारें कीं
- उदय भानु चिब ने भगवंत मान सरकार पर लगाए आरोप
चंडीगढ़। पेपर लीक मामले को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस ने बुधवार को चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।
कांग्रेस यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार ने युवाओं पर लाठीचार्ज करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को धक्का दिया गया और उन पर लाठियों से हमला किया गया।
उदय भानु चिब ने कहा कि कुछ दिन पहले जंतर-मंतर पर भी इसी तरह की कार्रवाई हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश के युवा पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर अमित शाह ने उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि इसका परिणाम धर्मेंद्र प्रधान को भुगतना पड़ा।
उदय भानु चिब ने आगे कहा कि इसी तरह बुधवार को जब पंजाब के युवा पेपर लीक से मुक्ति और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तब आम आदमी पार्टी ने उन पर लाठीचार्ज का आदेश दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.