'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
By Hitesh — August 4, 2026

HIGHLIGHTS
- अभिनेता के निधन की जानकारी यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की।
- प्रदीप रावत ने अपने करियर की शुरुआत बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ सीरियल से की थी।
- ‘अग्निपथ’, ‘सरफरोश’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया था।
Author: — Dainik Dehat
साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया है। उन्होंने 4 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रदीप रावत 74 वर्ष के थे। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बीआर चोपड़ा के चर्चित टीवी सीरियल ‘महाभारत’ से की थी, जिसमें उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था।
यशपाल शर्मा ने दी निधन की जानकारी
अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदीप रावत के निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
यशपाल शर्मा ने लिखा, “प्रदीन रावत, हमारे गजनी। लगान के देवा को विनम्र श्रद्धांजलि।” गौरतलब है कि फिल्म ‘लगान’ में प्रदीप रावत ने देवा सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाई थी।
‘महाभारत’ से मिली घर-घर पहचान
प्रदीप रावत का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। अभिनय की दुनिया में कदम रखना उनके लिए आसान नहीं था। शुरुआती दौर में उन्हें कई बार असफलताओं और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।
इसके बाद फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा की नजर उनकी प्रभावशाली शख्सियत पर पड़ी और उन्हें टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का किरदार मिला। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और उनके करियर को एक नई दिशा दी।
इन फिल्मों में किया था काम
प्रदीप रावत ने ‘अग्निपथ’, ‘बागी’, ‘कोयला’, ‘मेजर साहब’ और ‘सरफरोश’ जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं, लेकिन अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई।
आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ उनके करियर की अहम फिल्मों में शामिल रही। फिल्म की सफलता के साथ-साथ प्रदीप रावत की दमदार और खतरनाक भूमिका को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज भी ‘गजनी’ का जिक्र आमिर खान के बदलाव और प्रदीप रावत के प्रभावशाली अभिनय के साथ किया जाता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.