रांची: चार मेमू ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव, 24 सितंबर तक लागू रहेगी व्यवस्था

HIGHLIGHTS
- ट्रेन संख्या 68004 और 68020 गुवा से चलकर आदित्यपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेंगी।
- ट्रेन संख्या 68019 आदित्यपुर से गुवा के लिए रवाना होगी।
- ट्रेन संख्या 68009 आदित्यपुर से चक्रधरपुर के लिए चलेगी।
रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने चार प्रमुख मेमू ट्रेनों के टर्मिनल में किए गए बदलाव की अवधि को 24 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा और परिचालन संबंधी कारणों को देखते हुए यह व्यवस्था पहले नौ सितंबर तक लागू की गई थी। नई व्यवस्था के तहत ये चारों ट्रेनें टाटानगर स्टेशन के बजाय केवल आदित्यपुर स्टेशन तक जाएंगी और वहीं से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
रेलवे प्रशासन की संशोधित सूची के मुताबिक, ट्रेन संख्या 68004 गुवा-टाटानगर मेमू अब गुवा से चलकर टाटानगर की जगह आदित्यपुर स्टेशन तक ही जाएगी। वहीं, ट्रेन संख्या 68019 टाटानगर-गुवा मेमू अब टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से गुवा के लिए रवाना होगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 68020 गुवा-टाटानगर मेमू भी गुवा से चलकर टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 68009 टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन भी टाटानगर के स्थान पर आदित्यपुर स्टेशन से चक्रधरपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों के लिए सलाह जारी की है। चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने कहा कि यात्री 24 सितंबर तक यात्रा की योजना बनाते समय इन सभी बदलावों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेनों की संशोधित समय-सारणी और प्रस्थान स्टेशन की पूरी जानकारी जरूर जांच लें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.