रविंदर सिंह ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत को दिलाया गोल्ड, टीम ने जीता सिल्वर

भारत के अनुभवी निशानेबाज रविंदर सिंह ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप (पिस्टल/राइफल) के पहले दिन ही शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रौशन कर दिया। उन्होंने 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की, वहीं टीम इवेंट में भारत ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
रविंदर का शानदार प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के बिश्नाह कस्बे से आने वाले 29 वर्षीय रविंदर ने कुल 569 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया के किम चेयोंगयोंग 556 अंकों के साथ रजत पदक पर रहे, जबकि एंटोन एरिस्टारखोव ने कांस्य पदक जीता। रविंदर ने खेल की शुरुआत 93 अंकों से की और फिर लगातार 98, 94, 95, 93 और 96 अंक बनाकर अपना कुल स्कोर 569 पर पहुंचाया। इस स्पर्धा में कुल 47 निशानेबाजों ने भाग लिया।
टीम इवेंट में रजत पदक
टीम इवेंट में रविंदर (569), कमलजीत (540) और योगेश कुमार (537) ने मिलकर 1646 अंक हासिल किए और रजत पदक जीता। दक्षिण कोरिया ने 1648 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि यूक्रेन 1644 अंकों के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहा।
यह रविंदर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे पहले उन्होंने 2023 में बाकू विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और इस साल नेशनल गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.