Realme 16x 5G की आज से पहली सेल, 7000mAh बैटरी के साथ जानें कीमत और फीचर्स

HIGHLIGHTS
- Realme 16x 5G की पहली सेल 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी
- फोन को तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है
- इसकी शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है
नई दिल्ली। Realme ने 12 अगस्त को अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme 16x 5G लॉन्च किया था। मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया यह फोन बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है।
अब 13 अगस्त से इस फोन की पहली सेल शुरू हो रही है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो ज्यादा खर्च किए बिना रोजमर्रा के कामों के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।
Realme 16x 5G की कीमत और ऑफर
Realme 16x 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹25,999, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹27,999 और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹30,999 है।
यह स्मार्टफोन ग्लोरी व्हाइट और एंड्योरेंस ब्राउन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
फोन पर ₹2,000 तक का एक्सचेंज बोनस या EMI पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। फोन की पहली सेल 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे Flipkart, realme.com और रेगुलर रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
Realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Realme 16x 5G में 6.81 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन हाई-ब्राइटनेस मोड में 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है।
फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 45W SUPERVOOC चार्जिंग, बाईपास चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है।
कूलिंग के लिए फोन में 5,300mm² का ‘AirFlow EV System’ और GT Boost दिया गया है। Realme का दावा है कि फोन पांच साल तक स्मूद परफॉर्मेंस दे सकता है।
Realme 16x 5G के कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Realme 16x 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में Ultra Clarity, Eraser, Glare Remover, Motion Photo और Dual-View Video जैसे AI टूल्स दिए गए हैं। डिवाइस में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलता है।
स्मार्टफोन को IP65 रेटिंग मिली है और इसमें Rain Touch Mode दिया गया है, जिससे गीली उंगलियों से भी फोन को इस्तेमाल किया जा सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.