मुजफ्फरनगर में ट्रांसफार्मर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 30 किलो तांबे का तार बरामद

HIGHLIGHTS
- रोहाना पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा।
- आरोपी के पास से मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ।
- ट्रांसफार्मर की कॉयल का करीब 30 किलो तांबे का तार मिला।
मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएससी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार की टीम ने गुरुवार सुबह ट्रांसफार्मर चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हो रही चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में अपराध करने वाले बदमाशों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और ट्रांसफार्मर की कॉयल का लगभग 30 किलोग्राम तांबे का तार बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख उर्फ बावला (30 वर्ष) पुत्र तरीकत, निवासी ग्राम मैनापुट्ठी, थाना सरूरपुर (मेरठ) के रूप में हुई है।
ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से किसान थे परेशान
पकड़े गए आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास बताया गया है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। रोहाना और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से किसान काफी समय से परेशान थे।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने क्षेत्र में अन्य कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इस गिरोह में उसके साथ कौन-कौन शामिल हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में अपराध करने वाले बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.