झांसी में सड़क हादसा: अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की मौत, तीन गंभीर

HIGHLIGHTS
- प्रयागराज से झांसी जेल में अली अहमद से मिलने आ रहे थे सभी लोग
- पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुआ सड़क हादसा
- तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई
झांसी। अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान झांसी के थाना पूंछ क्षेत्र में हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। तब से वह झांसी जेल में ही बंद है।
कार में प्रयागराज के फटवा निवासी 28 वर्षीय अहजम पुत्र मोहम्मद फारुख, 30 वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र जावेद अहमद, 24 वर्षीय उमर पुत्र अरसद, आबान अहमद पुत्र अतीक अहमद और सोनू खान सवार थे। सभी लोग झांसी की ओर आ रहे थे।
रास्ते में थाना पूंछ क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान और सोनू खान की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य तीन लोगों को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.