RPSC फैक्ट्री और बॉयलर इंस्पेक्टर परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

HIGHLIGHTS
- RPSC ने फैक्ट्री और बॉयलर इंस्पेक्टर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी की।
- लिखित परीक्षा 19 सितंबर को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।
- परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे और एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने फैक्ट्री और बॉयलर इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके फैक्ट्री और बॉयलर इंस्पेक्टर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद RPSC Factories & Boiler Inspector Exam City Details 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
19 सितंबर को होगी परीक्षा
फैक्ट्री और बॉयलर इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर को राजस्थान के विभिन्न एग्जाम सेंटर पर किया जाएगा। परीक्षा में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.