राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोप मुक्त करार दिया। इस फैसले के बाद आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।
संजय सिंह ने कहा कि अदालत के फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य नेता पूरी तरह ईमानदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और प्रधानमंत्री ने देश के सबसे ईमानदार दल को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा था, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही।
संजय सिंह ने आगे कहा कि अगर प्रधानमंत्री में थोड़ा भी आत्मसम्मान और ईमानदारी बची है, तो उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए और स्वीकार करना चाहिए कि आम आदमी पार्टी को बदनाम करने का षड्यंत्र उन्होंने ही रचा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी आम आदमी पार्टी भाजपा की तानाशाही के सामने हमेशा चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी रहेगी और आगे भी यही करते रहेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.