अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, भव्य उत्सव की तैयारी

अयोध्या। रामनगरी में एक बार फिर भव्य धार्मिक महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ इस वर्ष 31 दिसंबर को मनाई जाएगी। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य दिन 22 जनवरी 2024 था, लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार वर्षगांठ की गणना पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी के आधार पर की जाती है। इस तरह पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाई गई थी।
धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य समारोह
धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 27 दिसंबर से होगी, जबकि मुख्य समारोह 31 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। पूजा और अनुष्ठान 2 जनवरी 2026 तक जारी रहेंगे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।
पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रतिष्ठा द्वादशी का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। पूजन-अनुष्ठान 27 से 31 दिसंबर तक जगद्गुरु मध्वाचार्य जी की देखरेख में संपन्न होंगे। वहीं, 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंगद टीला तक पहुंचने के लिए नया पथ विकसित किया गया है, जिसे सुग्रीव पथ के माध्यम से उपयोग किया जाएगा। रामनगरी में इस बार भक्तिभाव, आस्था और उत्सव का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.