एसटीएफ ने एसआई भर्ती परीक्षा में ठगी करने वाले गिरोह के आरोपी को किया गिरफ्तार

यूपी: उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।
एसटीएफ की मेरठ फील्ड यूनिट ने शनिवार रात थाना राया क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास से अनुज कुमार को दबोच लिया। वह ग्राम हवेली, थाना राया, जनपद मथुरा का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन, उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दो एडमिट कार्ड, अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के चार एडमिट कार्ड, आठ व्हाट्सएप चैट और सामान्य ज्ञान की एक पुस्तक बरामद की गई।
पूछताछ में अनुज कुमार ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोपाल रावत नामक व्यक्ति से हुई, जो अभ्यर्थियों को उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर करीब 22 लाख रुपये तक की मांग करता था। अनुज का काम अभ्यर्थियों को खोजकर उन्हें गोपाल से मिलवाना था।
एसटीएफ की सूचना पर थाना राया में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, फरार चल रहे गोपाल रावत की तलाश जारी है। भर्ती परीक्षा की निगरानी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड और एसटीएफ की टीमें लगातार कर रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.