मैनपुरी में शादी से लौटते समय गाड़ी ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। मृतकों की पहचान 34 वर्षीय मोहम्मद वसीम और 50 वर्षीय सत्तार के रूप में हुई है। दोनों कन्नौज जिले के छिबरामऊ के निवासी थे। वहीं घायल व्यक्ति 35 वर्षीय आफताब गिरीश गंज, छिबरामऊ का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, सभी लोग किशनी के जटपुरा में इदरीश की बेटी की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे, किशनी नगर से लगभग दो किलोमीटर दूर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने उनकी बाइक पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के कारण वसीम और सत्तार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक बेवर की ओर फरार हो गया। आसपास के लोगों और कॉलेज चौकीदार ने तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर डायल 112 को सूचना दी। ग्रामीणों ने टॉर्च की मदद से अन्य वाहनों को हटा कर बचाव का प्रयास किया, लेकिन सड़क की सुनसान जगह होने के कारण कुछ वाहन शवों के पास से गुजरते हुए क्षत-विक्षत कर गए।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और घायल आफताब को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत के कारण उसे सैफई स्थित मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया।
वसीम की पहचान उसके जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई। पुलिस ने इस संबंध में वसीम के भाई नदीम को फोन कर सूचना दी। नदीम ने बताया कि वे खुद जटपुरा से निकले थे, लेकिन वसीम के समूह ने महिला साथ होने के कारण उन्हें आगे चलने को कहा था।
छिबरामऊ पहुंचने पर जब परिवार काफी देर तक घर नहीं पहुँचा, तो चिंता हुई। वसीम के नंबर पर फोन करने पर पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। देर रात परिजन सैफई की ओर रवाना हुए। पुलिस अब टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है और इस मामले में जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.