यूपी: कई लोगों ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

HIGHLIGHTS
- राजधानी में सपा के कार्यक्रम में कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
- अखिलेश यादव ने नए सदस्यों का किया स्वागत
- नए कार्यकर्ताओं से सपा की विचारधारा लोगों तक पहुंचाने की अपील
राजधानी में समाजवादी पार्टी के आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने नए सदस्यों से समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
अखिलेश बोले- मुफ्त बस यात्रा का वादा किया, फिर बसें हटवा दीं
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा देने का वादा किया, लेकिन इसके बजाय बसें ही हटवा दीं।
अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा, “प्राण जाए पर वचन न जाए कहने वाले रघुवंशियों तक को ठग लेने वाले ये भाजपा नेता क्या वचन निभाएंगे।”
जाट समाज से जुड़े मामलों को लेकर भी निशाना
अखिलेश यादव ने जाट समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जाट समाज में मौजूद आक्रोश और मारे गए लोकप्रिय युवा गायक अंकित बालियान के दुखी पिता की बात सुनेंगे या उनके साथ भी वैसा ही व्यवहार करेंगे, जैसा पहले एक दुखी मां के साथ किया गया था।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल वोटों के लिए जाट समाज के साथ है, जाट समाज या किसी अन्य समाज की नहीं।
उन्होंने कहा कि आज जो जाट नेता अपने स्वार्थ के चलते भाजपा के साथ खड़े हैं, उनसे पूरा जाट समाज जवाब मांग रहा है। सपा अध्यक्ष ने सवाल किया कि भाजपा के सहयोगी जाट नेता आखिर कहां भूमिगत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि युवा जाट आज ऐसे नेताओं को तलाश रहे हैं और उनसे जवाब मांगना चाहते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.