अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 25% से 18% हुआ शुल्क

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगाए गए टैरिफ को कम कर 25% से घटाकर 18% कर दिया है। यह निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन वार्ता के बाद आया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस फैसले की जानकारी ट्रुथ सोशल पर साझा करते हुए लिखा कि यह कदम प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध और उनके प्रति मित्रता के चलते तुरंत लागू किया गया है। इसके तहत अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता हुआ है, जिसमें अमेरिका ने पारस्परिक शुल्क को घटाने पर सहमति जताई।

उन्होंने बताया कि भारत भी अमेरिका के खिलाफ लगाए गए शुल्क और अन्य व्यापारिक बाधाओं को शून्य करने की दिशा में कदम बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी उत्पादों की खरीद में भी प्रतिबद्धता जताई है, जिसमें ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य कई उत्पादों शामिल हैं, और कुल समझौते का दायरा 500 अरब डॉलर से अधिक का है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “भारत के साथ हमारे संबंध भविष्य में और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऐसे लोग हैं जो काम को अंजाम देते हैं, जो अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.