वंदे भारत एक्सप्रेस ने फिर बचाई जिंदगी, 3 दिन में दूसरी बार पहुंचाया डोनर हार्ट

HIGHLIGHTS
- वंदे भारत एक्सप्रेस ने तीन दिनों में दूसरी बार डोनर हार्ट अहमदाबाद पहुंचाया।
- पहली बार अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को विशेष रूप से रोका गया, ताकि डोनर हार्ट समय पर ट्रेन में चढ़ाया जा सके।
- अस्पताल से स्टेशन तक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर डोनर हार्ट को तेजी से पहुंचाया।
गुजरात। वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक बार फिर जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तीन दिनों के भीतर दूसरी बार डोनर हार्ट को इसी ट्रेन के जरिए ट्रांसप्लांट के लिए अहमदाबाद पहुंचाया गया। इस बार पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस को विशेष रूप से अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन पर रोका गया, ताकि डोनर हार्ट तय समय पर ट्रेन में पहुंचाया जा सके।
मिली जानकारी के अनुसार, डोनर हार्ट अंकलेश्वर स्थित श्रीमती जयाबेन मोदी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने अस्पताल से स्टेशन तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया, जिससे डोनर हार्ट बिना किसी ट्रैफिक बाधा के समय पर रेलवे स्टेशन पहुंच सका।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तीन दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है, जब वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से डोनर हार्ट अहमदाबाद भेजा गया। इससे पहले सूरत से भी इसी ट्रेन के जरिए हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए डोनर हार्ट पहुंचाया गया था। ट्रांसप्लांट की सफलता के लिए डोनर हार्ट का समय पर पहुंचना बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस तेज और भरोसेमंद विकल्प के रूप में सामने आई है।
इससे पहले शुक्रवार को भी वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए सूरत से अहमदाबाद तक डोनर हार्ट पहुंचाया गया था। करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय कराने के लिए ट्रेन के साथ-साथ शहर की सड़कों पर भी ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। समय पर डोनर हार्ट पहुंचने से एक गंभीर हृदय रोगी का सफल ट्रांसप्लांट संभव हो सका।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.