कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…






उत्तर प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले लगभग एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। सोमवार के लिए विभाग ने प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्सों के 11 जिलों में लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर सहित छह जिलों में रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिसे ‘उष्ण रात्रि’ कहा जाता है। लगातार बढ़ती गर्मी का असर आम जनज…



मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह खुद को सीबीआई और कस्टम विभाग के अधिकारी बताकर लोगों को डराकर ऑनलाइन ठगी करता था। शाहपुर पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, नकली सर्च वारंट, बैंकिंग दस्तावेज, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड और 2 लाख 760 रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के हजूरनगर का है। पीड़िता इकरा की पहचान सोशल मीडिया ऐप MOJ के जरिए हिदा…

मुजफ्फरनगर में अक्षय तृतीया के अवसर पर हिंद किसान मजदूर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और परमधाम आश्रम के संस्थापक क्रांति गुरु चंद्र मोहन महाराज ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का माहौल बन गया। उनका स्वागत फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर किया गया।बैठक के दौरान क्रांति गुरु ने समाज में बढ़ते जातीय विभाजन और नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए “जाति के जहर और नशे के कहर से बचो और बचाओ” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में ब…

मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी स्थित परशुराम महादेव मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन से हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आहुति देकर परिवार, समाज और देश की समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान भगवान परशुराम और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना…


मुजफ्फरनगर स्थित डीएवी कॉलेज में आयोजित पुस्तक मेले को विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने स्थगित कर दिया। यह पूरा मामला उस समय तूल पकड़ गया जब निजी बुक सेलरों ने मेले में केवल एक अधिकृत विक्रेता को स्टॉल लगाने की अनुमति दिए जाने पर आपत्ति जताई। जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर में लगाए गए पुस्तक मेले में एक ही नामित बुक सेलर को स्टॉल संचालित करने की अनुमति दी गई थी, जबकि अन्य निजी विक्रेताओं को शामिल नहीं किया गया। इसी बात को लेकर अन्य बुक सेलरों ने असंतोष जताया और मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू…
