कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…


उत्तर प्रदेश सरकार ने छठ महापर्व के उपलक्ष्य में 28 अक्तूबर को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। इसके बाद लखनऊ के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की। अब मंगलवार को राजधानी समेत जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। सरकार ने पहले ही निर्देश दिया था कि जिलों के डीएम स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए यह निर्णय ले सकते हैं कि छठ पर्व पर पूर्ण सार्वजनिक अवकाश रखा जाए या केवल शैक्षणिक संस्थान बंद किए जाएं। गौरतलब है कि छठ पर्व अब केवल बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में आस्था और उत्स…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखीमपुर खीरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में हो रहे धार्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार और सुंदरीकरण के कार्य में लगी है। इसी कड़ी में लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर कबीरधाम किए जाने की घोषणा की गई। सीएम योगी ने कहा कि राज्य की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने कई शहरों और स्टेशनों के नाम बदलकर उन्हें उनकी…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम पहुंचे, जहां उन्होंने संत कबीर की शिक्षाओं को आत्मसात करने और समाज में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर ने जातिवाद की बेड़ियों को तोड़ने का काम किया और समाज को समानता का संदेश दिया। उन्होंने कबीरदास की वाणी का उल्लेख करते हुए कहा, “जात-पात पूछे ना कोई, हरि को भजे सो हरि का होइ”, जो आज भी समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक है जितनी उस समय थी। योगी ने कहा कि जात-पात और संकीर्ण सोच ने…

