कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।




फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. जगदीश सिंह यादव के बेटे राकेश यादव (73) ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह वारदात सुभाष तिराहा स्थित उनके आवास पर हुई। राकेश यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले पत्नी राममूर्ति (68) को गोली मारी और फिर स्वयं को भी गोली मार ली। राकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जब…

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वाहन ओवरटेक करने की कोशिश में दो डंपरों के बीच फंस गया। जानकारी के मुताबिक, मंडला से जबलपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में वह दोनों डंपरों के बीच जा फंसी। टक्कर के बाद वाहन करीब 200 मीटर तक घिसटता चला गया, जिसके चलते उसमें अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में…