कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर रविवार शाम पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर सख्ती दिखाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान करीब तीन घंटे तक, शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जारी रहा, जिसमें मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग करने वाले, बिना नंबर प्लेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। मौके पर कई वाहनों के चालान काटे गए और चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। शिव चौक स्थित आबकारी पुलिस चौकी इंचार…

दिल्ली के उत्तरी जिले के वजीराबाद इलाके में 4 मई को सीए के कर्मचारी से 6.50 लाख रुपये की कथित लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह पूरी वारदात कोई बाहरी अपराध नहीं, बल्कि खुद शिकायतकर्ता ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर साजिश के तहत अंजाम दी थी। पुलिस ने इस मामले में सीए के कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आयुष मिश्रा (20), निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), आशु (28) और आकाश (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पूरी 6…


मोदीनगर डीएमई पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पीछे से तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के पास हुई, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, भोजपुर क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी दीपांशु उर्फ दीपू (19) और हापुड़ के सदीकपुरा निवासी सागर (19) आपस में दोस्त थे और गाजियाबाद की एक फर्नीचर फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों रविवार को ड्यूटी पर गए थे और दोपहर में का…

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राज्य सरकार ने तीन दिन के भीतर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई अहम जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 16 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विकास वैभव बने मगध रेंज के आईजी इन तबादलों में सबसे ज्यादा चर्चा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की हो रही है। उन्हें मगध रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (IG) नि…
