कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी देश की महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार पूरी तरह नहीं मिल पाया है, जो बेहद निराशाजनक है। प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जो लोग “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” जैसे नारे देकर महिलाओं के अधिकारों की बात करते थे, वही अब इस मुद्दे से पीछे हटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जीत का दावा कर…




लखनऊ। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक (131वां संविधान संशोधन विधेयक) पर बनी स्थिति के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस घटनाक्रम का असर भाजपा की आंतरिक रणनीति और प्राथमिकताओं पर भी दिखाई देने लगा है। पार्टी के भीतर पिछले कुछ समय से प्रदेश संगठन के पुनर्गठन और योगी मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। शीर्ष नेतृत्व और संगठन पदाधिकारियों के बीच लगातार बैठकों के बाद यह माना जा रहा था कि जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि…

चारधाम यात्रा की शुरुआत आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधिवत रूप से हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और “हर-हर गंगे” के जयकारों के बीच गंगोत्री धाम और यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने इस पावन क्षण का साक्षी बनकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। गंगोत्री धाम में कपाट खुलने के समय हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। जैसे ही निर्धारित मुहूर्त पर दोपहर 12:15 बजे कपाट खोले गए, पूरा…

अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। गिट्टी लेने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब के पास पलट गया, जिसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सभी लोग करंजिया (डिंडोरी) से अनूपपुर जिले के पौनी स्थित क्रेशर से गिट्टी लेने के लिए निकले थे। जब ट्रैक्टर क्रेशर से करीब तीन किलोमीटर पहले ठाढ़ पाथर तालाब के पास पहुंचा, तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर का इंजन सीधे…

श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के क्रैश बैरियर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर क्षेत्र के ककरदरी गांव निवासी राजू अपने रिश्तेदारों सीताराम और गगन के साथ नेपाल से लौट रहे थे। तीनों शनिवार देर रात ककरदरी-तालबघौड़ा सैनिक मार्ग पर खैरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ई-…

मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। रविवार को सुबह से ही कड़ी धूप निकलने के कारण दिनभर गर्मी का प्रकोप बना रहा। हालांकि दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल जरूर छाए, लेकिन इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले एक से दो दिनों तक इसी तरह का मिला-जुला मौसम बने रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी, जबकि बीच-बीच में बादलों…

मुजफ्फरनगर: रतनपुरी क्षेत्र के लोहड्डा गांव में शनिवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। बारूद में लगी आग के बाद जोरदार धमाकों की श्रृंखला शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो किशोरों सहित पांच लोग झुलस गए, जबकि तीन अन्य लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर निवासी उमरेज का लोहड्डा गांव में घेर है, जहां लंबे समय से अवैध रूप से पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। शनिवार सु…

