सांसद इंजीनियर राशिद के पिता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

जम्मू। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने रविवार को श्रीनगर स्थित एसएमएचएस अस्पताल का दौरा कर सांसद इंजीनियर राशिद के बीमार पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर मरीज के उपचार और मौजूदा स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान हजरतबल के विधायक सलमान सागर, जीएमसी श्रीनगर की प्रिंसिपल डॉ. इफ्फत हसन शाह, एसएमएचएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंदलीब बशीर सहित वरिष्ठ डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
मंत्री सकीना इटू ने अस्पताल प्रशासन से मरीज खाजिर मोहम्मद शेख के इलाज, स्वास्थ्य में हो रहे सुधार और आगे की उपचार योजना को लेकर जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीज को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसी भी स्तर पर देरी न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि अनुभवी विशेषज्ञों की टीम द्वारा मरीज की लगातार निगरानी की जाए और हर आवश्यक चिकित्सा सुविधा समय पर सुनिश्चित की जाए।
दौरान मंत्री ने मरीज के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए मरीज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.