कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

जालंधर। वेस्ट हलके के गांव कादियां काला सिंघा रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास का पूरा इलाका इसकी चपेट में आ गया। तेज हवाओं के कारण आग ने और भी तेजी से फैलाव लिया, जिससे पास की दो फैक्ट्रियां और करीब 70 से 80 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग की बड़ी मशक्कत दमकल…


शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्तीय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और विधायकों के वेतन का एक हिस्सा अगले छह महीनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (संसदीय कार्य मामले) की ओर से शनिवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। वेतन का कितना हिस्सा रहेगा स्थगित जारी आदेश के अनुसार अगले छह माह तक मुख्यमंत्री के वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सा स्थगित रहेगा। वहीं उपमुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के…



नई दिल्ली। महिला आरक्षण और संविधान संशोधन से जुड़े मुद्दों को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पुराने महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की मांग करने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार, इंडिया गठबंधन में शामिल दल इस मुद्दे पर देशभर में मीडिया संवाद आयोजित करेंगे। इन बैठकों में विपक्ष यह संदेश देने की कोशिश करेगा कि वह महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन सरकार इस प्रक्रिया के जरिए राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव करने का प्रयास कर रही है। व…

अमेठी। गेहूं की सरकारी खरीद व्यवस्था में फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य किए जाने के बाद चकबंदी प्रक्रिया से गुजर रहे गांवों के किसानों को शुरुआती तौर पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अब प्रशासन ने ऐसे किसानों को बड़ी राहत देते हुए पुरानी व्यवस्था के तहत उपज बिक्री की अनुमति दे दी है। नए निर्णय के अनुसार, चकबंदी वाले गांवों के किसान अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के भी अपने गेहूं को सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे। इससे उन किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी, जो अब तक तकनीकी कारणों से पंज…



नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर पूरे देश में उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि माना जा रहा है कि इसमें कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री अपनी बात रख सकते हैं। चर्चा यह भी है कि महिला आरक्षण जैसे अहम विषय पर भी पीएम का बयान आ सकता है। देश की निगाहें संबोधन पर टिकी प्रधानमंत्री के इस संबोधन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और राजनीतिक व सामाजिक दोनों ही स्तरों पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। देशभर की नजरें इस पर टिकी हैं कि…