कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


1 मई से प्रस्तावित आदि कैलाश यात्रा के आधिकारिक शुभारंभ से पहले ही नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्धारित तारीख से पहले ही कुछ स्थानीय टूर ऑपरेटर श्रद्धालुओं को बिना आवश्यक अनुमति के संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र तक पहुंचा रहे हैं, जिससे प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बिना इनर लाइन परमिट के सीमांत क्षेत्र में प्रवेश सूत्रों के अनुसार, कई यात्रियों को बिना प्रशासनिक मंजूरी और इनर लाइन परमिट (आईएलपी) के ही प्रतिबंधित क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है। जबकि नियम स्पष…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का औपचारिक लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर उनका सहारनपुर और देहरादून में कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम ही तैयारियों का जायजा लेने संबंधित क्षेत्र में पहुंच गए। मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट से रवाना होकर सहारनपुर क…


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव और आईएएस अधिकारी विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कथित जमीन घोटाले के मामले में जेल में बंद विनय चौबे को सोमवार को सर्वोच्च अदालत ने जमानत दे दी। यह फैसला जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की खंडपीठ ने सुनाया। अदालत ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जमानत अवधि के दौरान विनय चौबे देश से बाहर नहीं जा सकेंगे और उन्हें मामले से जुड़े किसी भी गवाह या सबूत को प्रभावित करने से दूर र…


उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को नोएडा में चल रहे फैक्टरी मजदूरों के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में दो सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया है और लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को साझा न करें। बाहरी तत्वों के उकसावे का दावा पुलिस के अनुसार, नोएडा के कई औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों के प्रदर्शन दर्ज किए गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन प्रदर्शनों को राज्य से बाहर के…


मुनक रोड पर बजीदा जाटान लिंक रोड के पास रविवार देर रात पुलिस और दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआईए-2 टीम की कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई और उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। इस दौरान बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली सहायक निरीक्षक मनोज की छाती में लगी, लेकिन उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हथियार और…