कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को अचानक उग्र हो गया। पिछले कुछ दिनों से जारी प्रदर्शन ने कई इलाकों में हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में तनाव की स्थिति बन गई।सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर भीड़ बेकाबू हो गई और वाहनों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं। सेक्टर-84 और फेज-2 क्षेत्र में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि कुछ जगहों पर पथराव की भी घटनाएं हुईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस को नियंत्रण…

मेरठ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कथित अपमान को लेकर किया गया। सपा नेताओं का आरोप है कि सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में बांटे गए फूड पैकेट पर लगी अखिलेश यादव की तस्वीर को किसी ने जानबूझकर फाड़ दिया। इस घटना को पार्टी कार्यकर्ताओं ने गंभीर अपमान बताते हुए नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं के अनुसार, फूड पैकेट पर लगी तस्वीर को नुकसान पहुंचाना राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इसे…

मेरठ में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार एक परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 वर्षीय महिला वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति रोहित और चार साल की बेटी आरोही घायल हो गए। टक्कर के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर शेरगढ़ी निवासी रोहित, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं, रविवार को अपनी पत्नी वर्षा और बेटी आरोही के साथ सोफीपुर स्थित रिश्तेदारी में गए थे। रात…

पलामू जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़ियां गांव में ममेरे भाई ने कथित प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी ही बहन की टांगी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार सिंह और खुशबू कुमारी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों एक ही कमरे…

