कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।



इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब उनके दिल्ली स्थित आवास पर जले हुए नोटों की बड़ी मात्रा मिलने के मामले की आंतरिक जांच चल रही थी और उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चाएं तेज थीं। इस घटना के बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से स्थानांतरित कर इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा गया था, जहां उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। फिलहाल उन्हें न्यायिक कार्यों से अलग रखा गया था और उनके खिलाफ जांच समिति भी स…


शामली: सर्दियों के दौरान बारिश न होने से बेहतर मानी जा रही गेहूं की फसल अब बेमौसम बरसात की वजह से संकट में आ गई है। कटाई के समय हुई लगातार बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर असर डाल दिया है। पिछले दो दिनों से खराब मौसम के चलते खेतों में खड़ी और काटी गई दोनों तरह की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों के अनुसार मार्च में तापमान अधिक रहने के कारण गेहूं की फसल समय से पहले पककर तैयार हो गई थी, जिसके चलते कई किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी थी। लेकिन अचानक मौसम में आए बदलाव और ल…

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में रोड रेज की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें मामूली सी टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे तिलक नगर के मुख्य बाजार स्थित सिंगला रेस्टोरेंट के सामने यह घटना हुई। चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण राज अरोड़ा अपनी कार से गुजर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी हल्के से एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। बताया जा रहा है कि उस समय कार में स्वयं अभिनव अरोड़ा भी मौजूद थे। टक्कर के बाद मौके…