बिहार प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बीपीएससी 70वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बीपीएससी अध्यक्ष मनु रवि भाई परमार ने इसकी घोषणा की है। आयोग के अध्यक्ष ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3) के रिजल्ट से जुड़ी जानकारी भी दी है। उन्होंने बताया कि बीपीएससी ने इस बार 1964 पदों पर वेकेंसी निकाली है। पिछले साल 69वीं में मात्र 475 पदों पर वेकेंसी निकली थी।
जानिए किस कारण हुई देरी
जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अच्छी बात यह भी है कि यह वैकेंसी अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है क्यों कि आज तक के इतिहास में बीपीएससी ने इतने सीटों पर वैकेंसी नहीं निकाली थी। आयोग ने सीटों की संख्या 1964 कर दी है।