भाजपा से टिकट कटने के बाद सांसद छेदी पासवान और चिराग पासवान की पार्टी छोड़ने वाले पूर्व सांसद अरुण कुमार टिकट के इंतजार में दिल्ली में जमे हुए हैं।
चिराग पासवान की पार्टी से एक साथ 22 नेताओं ने दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के 22 नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। इनमें से अधिकांश नेता हाजीपुर लोकसभा सीट से ताल्लुक रखते हैं। लोजपा के संगठन मंत्री रविन्द्र सिंह, अजय कुशवाहा समेत कई नेताओं का इस्तीफा दिया है। इनलोगों का आरोप है कि चिराग पासवान ने पैसा लेकर टिकट बेच दिया है। पार्टी के पुराने नेताओें को तरजीह नहीं दी गई। बता दें कि हाजीपुर सीट से ही चिराग पासवान चुनाव लड़ने वाले हैं।
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कहा कि मोदी जी आएंगे और कहेंगे 'मोदी की गारंटी'। लेकिन, मोदी जी की गारंटी चाइनीज माल की तरह है। एक दो बार इस्तेमाल कीजिएगा फिर बेकार हो जाएगा। वह केवल चुनाव भर ही गारंटी लेंगे। अरे मोदी जी आप एक बार मेरे चाचा की गारंटी लेकर दिखाइए। उनकी गारंटी है या नहीं यह बताइए। वह कब पलटेंगे पता नहीं।
बीमा भारती ने कहा- अभिवावक हैं और बड़े भाई जैसे हैं पप्पू यादव
राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने कहा कि सीमांचल और पूर्णिया की समस्या का समाधान करेंगे। पूर्णिया का सबसे बड़ा मुद्दा पूर्णिया एयरपोर्ट है। जनता का आशीर्वाद मिला तो पूर्णिया एयरपोर्ट की मांग को पूरा करेंगे। वहीं, पूर्णिया सीट पर बार-बार पप्पू यादव के दावे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह (पप्पू) उनके गार्जियन हैं, अभिवावक हैं और बड़े भाई जैसे हैं। मैं उनका सम्मान करती हूं। बीमा भारती ने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन में शामिल हैं।
दरभंगा के मनीगाछी थाना पुलिस ने ईंट भट्ठा मैनेजर की मौत हो जाने के बाद उसकी प्रेमिका को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेमिका के घर से मृतक का गमछा, चप्पल और उसकी निशानदेही पर मोबाइल भी बरामद कर लिया है। दरअसल, भंडारिसम पंचायत के चकवसावन गांव में एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने के बाद ईंट भट्ठा मैनेजर सुमन कुमार उर्फ संतोष कुमार यादव को जमकर पीटा गया था। उसके बाद उसकी मौत हो गई थी।