बिहार: शेखपुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

शेखपुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना अरियरी थाना शेखपुरा -शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग पर सहनौरा रेलवे गुमटी के पास घटी है। यहां एक बाइक पर सवार दो युवकों को बेकाबू बोलेरो ने रौंद दिया। मृत दोनों युवकों की पहचान पटना जिला अंतर्गत मरांची थाना क्षेत्र के बादपुर गांव निवासी उमा सिंह के पुत्र संजीव कुमार उर्फ बाबर तथा उसी गांव का रहना वाले एक युवक बताया जा रहा है।

मृतक संजीव कुमार की मां रुक्मिणी देवी मालपुर पंचायत के वार्ड सदस्य भी हैं। मृतक भूसा का कारोबार करता था। घटना के बाद बोलेरो का चालक वाहन छोड़कर भागने लगा जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने खदेड़ कर धर दबोचा। पकड़े गए वाहन चालक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार वाहन चालक शेखपुरा शहर के कटरा चौक गोला रोड के निवासी दिलीप कुमार है।

ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो का चालक शराब पीकर नशे में वाहन चला रहा था। पकड़े जाने के बाद उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने अरियरी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। तब जाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शेखपुरा से कोसुंभा हॉल्ट की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति में आ रहे एक बोलेरो ने दोनों को रेलवे गुमटी से एक सौ गज पहले बुरी तरह कुचल डाला। घटना के दौरान दोनों बाइक सवार सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। घटना के तुरंत बाद आसपास के गांव के लोग दौड़कर घटना स्थल पर आ पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here