बिहार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के जिलाधिकारियों के साथ-साथ सचिव और प्रधान सचिव स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।
नई जिम्मेदारियाँ इस प्रकार हैं:
– 2012 बैच के आईएएस श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले औरंगाबाद के डीएम थे।
– 2017 बैच के आईएएस तरनजोत सिंह को पश्चिम चंपारण (बेतिया) का डीएम बनाया गया है। वे मधेपुरा में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
– 2017 बैच के आईएएस विवेक रंजन मैत्रेय को सीवान जिले की कमान सौंपी गई है। वे अभी तक शिवहर में डीएम की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
– 2017 बैच की आईएएस अभिलाषा शर्मा, जो वर्तमान में अरवल की जिलाधिकारी हैं, को अब औरंगाबाद का जिला प्रशासन संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
– 2018 बैच के आईएएस आशुतोष द्विवेदी को कटिहार का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के साथ-साथ आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी और परिवहन विभाग में राज्य परिवहन आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे।