राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव आप अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद के केक काटने की तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर राबड़ी आवास की है। लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, रोहिणी आर्चाया समेत 4 बेटी, बेटे तेजस्वी यादव, बहू राजश्री और नतिनी-नाती दिखे। रोहिणी अपने परिवार के साथ सिंगापुर से पटना आईं हैं। वहीं लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने वृंदावन से वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई दी।
सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही राजद
बता दें कि लालू से ज्यादा इस बार उनकी पार्टी उनका जन्मदिन मना रही। पार्टी ने इसके लिए राज्यभर में पार्टी की तैयारी पहले ही कर चुकी थी। राजद इसे सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के सभी वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी करने का आदेश दिया था। प्रखंड स्तर पर राजद गरीज और समाज के पिछड़े तबके के लोगों को भोज खिलाने जा रही है।
तेज प्रताप ने वृंदावन से दी बधाई
तेज प्रताप यादव ने कहा कि आज अपने पिता के 76वें जन्मदिन के अवसर पर उनको वीडियो कॉल के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामना दी। साथ ही उनका आशीर्वाद लिया और बरसाना श्री राधा रानी मंदिर में केक काटा जाएगा। इसके बाद ब्रज के संत रमेश बाबा से आशीर्वाद लूंगा और पिता के दीर्घायु जीवन की कामना करूंगा।
तेजस्वी ने भी दी बधाई
तेजस्वी यादव ने देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाले, मजबूत शख्सियत एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, सामाजिक न्याय के प्रणेता लालू प्रसाद को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस मना रही राजद
राजद समाज में समता, न्याय और सद्भावना तथा वंचितों में जागरूकता एवं मुखरता सुनिश्चित करने वाले देश की राजनीति के दिग्गज, आदरणीय लालू प्रसाद के 76वें जन्मदिन को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्तागण एवं समर्थक 'सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस' के रूप में मना रहे हैं।