रायपुर में पुलिस की विशेष जांच कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक की संयुक्त टीम ने समता कॉलोनी में चेकिंग के दौरान 75 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।

27 फरवरी को एमसीपी प्वाइंट पर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक एक्टिवा को रोककर उसकी तलाशी ली। वाहन में रखे बड़े बैग में भारी मात्रा में नकदी पाई गई। वाहन चला रहे युवक ने अपना नाम मिलन शर्मा (25) बताया और वह समता कॉलोनी का निवासी है।

पूछताछ में युवक नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका और उसके बयान भी अस्पष्ट पाए गए। इसके बाद पुलिस ने 75 लाख रुपये, चार मोबाइल फोन और वाहन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को भेज दी है। अब विभाग नकदी के स्रोत और संभावित वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।