नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है. दोपहर के करीब तीन बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3009 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. यह 1 अप्रैल के बाद से एक दिन में सबसे कम केस है. 1 अप्रैल को कोरोना के 2790 मामलों की पुष्टि हुई थी. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 7288 लोग रिकवर हुए हैं. इतने ही समय में 252 मरीजों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे आ गई. दिल्ली में संक्रमण दर 4.76 फीसदी है. WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 5% से नीचे पॉजिटिविटी रेट एक सुरक्षित स्तर है.
इस समय में शहर में 35,683 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 13,54,445 लोग ठीक हुए हैं. 22,831 मरीजों की कोरोना से जान गई है.