दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह एक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट ने आपात लैंडिंग की। अग्निशमन विभाग और हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, विमान सुरक्षित उतरा और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
पुलिस और हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि यह फ्लाइट विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही थी। उड़ान संख्या 6ई 579 के बोइंग 737 विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इसके चलते रनवे पर पूरी तरह से इमरजेंसी लागू कर दी गई थी और सभी आपात सेवाओं को सक्रिय रखा गया।
विमान में लगभग 160 यात्री सवार थे। फ्लाइट रडार24 की जानकारी के अनुसार, विमान ने सुबह 10:50 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। अधिकारियों ने बताया कि समय पर की गई आपात लैंडिंग से कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ।