नई दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल ‘फ्लोरिश स्टेज’ के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भानु प्रताप सिंह की अदालत में पेश किया गया।

सुनवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी की चार दिन की हिरासत की मांग की, जिस पर साकेत कोर्ट ने विचार किया। अदालत ने पुलिस की दलीलें स्वीकार करते हुए लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां अब अग्निकांड से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच कर रही हैं।