राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने 6 राउंड फायरिंग की।

इसके बाद आरोप फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अमित के तौर पर हुई है। वह हाल ही में तिहाड़ से बाहर आया था। वह लूट के एक मामले में जेल में बंद था। पुलिस गैंगवार या निजी दुश्मनी के एंगल से जांच कर रही है।