भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 94वें जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पृथ्वीराज रोड स्थित लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर पहुंचकर इस मौके पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

जन्मदिन पर लाल कृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे PM मोदी

https://twitter.com/narendramodi/status/1457542525191798784?t=VMJETufco32dUPGVB4keBA&s=19

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा- "भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय शुरू करने वाले आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी के जन्मदिन पर मैं शुभकामनायें व्यक्त करता हूँ. मेरा सौभाग्य है कि युवा अवस्था से ही उनके स्नेह और मार्गदर्शन ने मुझे राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया. मैं उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना करता हूँ."

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1457533342870433792?t=udO9zzuLEECfZoip7g5C9Q&s=19

सीएम योगी बोले- हम सभी के मागदर्शक आडवाणी जी को बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 94वें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा- "भाजपा परिवार के अभिभावक, मूल्य आधारित राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर, उत्कृष्ट प्रशासक एवं हम सभी के मार्गदर्शक श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हृदयतल से बधाई. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ व मंगलमय जीवन प्रदान करें."