सहरसा। पूर्व-मध्य रेलवे की पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होकर पटना-हटिया तक चलने वाली 18625 कोसी एक्सप्रेस अब पटना स्टेशन पर नहीं रुकेगी। रेलवे ने 5 फरवरी 2026 से ट्रेन के रूट में बदलाव किया है। अब कोसी एक्सप्रेस बख्तियारपुर तक पुराने मार्ग पर जाएगी, और उसके बाद डायवर्ट किए गए नए रूट के अनुसार चलती रहेगी।

रेलवे के मुताबिक गया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। इसी वजह से गया रेल खंड की कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। पटना से गया तक का पारंपरिक मार्ग फिलहाल बंद है, और कोसी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें वैकल्पिक मार्गों से परिचालित होंगी

नए रूट के अनुसार, कोसी एक्सप्रेस बख्तियारपुर के बाद राजगीर, तिलैया, पयमार, बंधुआ होते हुए तनकुप्पा पहुंचेगी और फिर हटिया के लिए रवाना होगी। वापसी में भी 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट ट्रेन यही मार्ग अपनाएगी। यह रूट परिवर्तन 5 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक लागू रहेगा, यानी लगभग 45 दिनों तक कोसी एक्सप्रेस पटना-गया मार्ग से नहीं गुजरेगी।

इस बदलाव के कारण पटना जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, और अब उन्हें केवल राज्यरानी एक्सप्रेस पर निर्भर रहना होगा।