नई दिल्ली में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा की चार प्रतिभावान महिला मुक्केबाजों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वाली खिलाड़ियों में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया, नूपुर श्योराण और पूजा बोहरा शामिल हैं, जबकि मीनाक्षी हुड्डा रोहतक की निवासी हैं।

ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के लिवरपुल में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए राष्ट्रपति भवन की ओर से उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मान प्रदान किया गया।