शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को घोषणा की कि डीजल पर मूल्य वर्धित कर (VAT) 7.40 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य में डीजल के दाम 86 रुपये प्रति लीटर होगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के राज्य कर और उत्पाद शुल्क विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में दी गई।

वहीं रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और सात नए मंत्रियों को शामिल किया है। बता दें इन नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शिमला के राजभवन में हुआ। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन मंत्रियों में सोलन सीट से धनीराम शांडिल, ज्वाली सीट से चंद्र कुमार, शीलाई सीट से हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर सीट से जगत सिंह नेगी, जुब्बल-कोटखाई सीट से रोहित ठाकुर, कसुम्पटी सीट से अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह शामिल है।