शिमला: केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPPS) के कई अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति देने की मंजूरी दी है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ये नियुक्तियां भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और आईपीएस (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के तहत की गई हैं। चयन सूची 2023 और 2024 के तहत चयनित अधिकारियों को आईपीएस में प्रोबेशन पर नियुक्त किया गया है।
2023 की चयन सूची के अधिकारी वीरेंद्र कालिया, भूपिंदर सिंह, नरेश कुमार और विनोद कुमार को पदोन्नति मिली है। वहीं, 2024 की सूची से शमशेर सिंह को IPS पदोन्नति मिली है। नियुक्त अधिकारियों को एक साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा और इसके साथ ही आवश्यक इंडक्शन प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।