मुंबई। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित मेट्रो निर्माण साइट पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान एक भारी बीम अचानक नीचे गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत एक खंभे पर बीम चढ़ाने का काम चल रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से बीम नीचे आ गिरी। इसी दौरान उसे उठाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल क्रेन भी अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर काम रोक दिया गया और सुरक्षा टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।