जम्मू। नागरोटा गैरीसन स्थित एक सेना शिविर में बुधवार आधी रात के करीब 24 वर्षीय जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि की।
जानकारी के अनुसार, मृतक अग्निवीर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और उस समय गार्ड ड्यूटी पर तैनात था। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।