तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने श्रीनगर में 'युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जम्मू कश्मीर को करीब 3300 करोड़ रुपये का तोहफा दिया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं के लिए 2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपें। कल श्रीनगर के एसकेआईसीसी में योग दिवस के मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे। 

जनता को लेटलतीफी अब पसंद नहीं है

पीएम मोदी ने कहा, ' जनता को लेटलतीफी अब पसंद नहीं है। अब वो परिणाम चाहती है। 
हमारी सरकार रिजल्ट लाकर दिखाती है। इस प्रदर्शन के आधार पर जनता ने तीसरी बार चुना है। साठ साल बाद इसी प्रदर्शन के चलते इसी भरोसे के चलते जनता ने हमारी सरकार को चुना है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन किया शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ उनका अटूट रिश्ता है। 
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने उनकी सरकार को तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है।
पीएम ने कहा कि  तीन बार किसी सरकार का बनना बहुत बड़ा वैश्विक प्रभाव होता है। इससे देश को देखने का नजरिया बदलता है। इससे दूसरे देश अपने साथ भारत को प्राथमिकता देते हैं। 

जम्मू कश्मीर को करीब 3300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को शिलान्यास और शुभारंभ किया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं के लिए लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

आज युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं, बल्कि परिवर्तन के टूल्स हैं- एलजी मनोज सिन्हा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी के 'युवाओं का सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम को लेकर स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा की तीसरी बार देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताया है। जम्मू कश्मीर में नौजवान स्टार्ट अप और स्वरोजगार से नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं, बल्कि परिवर्तन के टूल्स हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी का किया स्वागत

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उपराज्यपाल ने उन्हें पारंपरिक शाल और पेपर माशी से निर्मित एक उपहार भेंट किया।